
Paush Putrada Ekadashi 2024: कल है पौष पुत्रदा एकादशी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और गलतियां
AajTak
Paush Putrada Ekadashi 2024: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन व्रत करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती है. भारत के कुछ क्षेत्रों में पौष पुत्रदा एकादशी को वैकुंठ एकादशी, स्वर्गावथिल एकादशी या मुक्तकोटि एकादशी भी कहा जाता है.
Paush Putrada Ekadashi 2024: व्रतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत एकादशी का होता है. ज्योतिषियों की मानें तो, एकादशी का नियमित व्रत रखने से मन की चंचलता खत्म हो जाती है, धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है. पुत्रदा एकादशी के व्रत संतान संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए किया जाने वाला व्रत है. पौष माह की पुत्रदा एकादशी विशेष फलदायी मानी जाती है. इस उपवास को रखने से संतान संबंधी हर चिंता और समस्या का निवारण हो जाता है. 21 जनवरी यानी कल साल की दूसरी एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी है.
पौष पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Paush Putrada Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी यानी कल मनाई जाएगी. एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जनवरी यानी आज शाम 7 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 21 जनवरी यानी कल शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगा. पौष पुत्रदा एकादशी के पारण का मुहूर्त 22 जनवरी को सुबह 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.
पौष पुत्रदा एकादशी शुभ योग (Paush Putrada Ekadashi Shubh Yog)
इस बार की पौष पुत्रदा एकादशी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन द्विपुष्कर योग, शुक्ल योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनने जा रहा है.
पौष पुत्रदा एकादशी पूजन विधि (Paush Putrada Pujan Vidhi)

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











