
Patna: लुटेरों ने पटना मेट्रो को भी नहीं छोड़ा, मोटर वोट से आए और लाखों का माल समेट ले गए
AajTak
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के ऑफिस को निशाना बनाया है. करीब 20 की संख्या में मोटर वोट यानी नाव से आए बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूटा और फरार हो गए.
बिहार में आए दिन-हत्या लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब बिहार की राजधानी पटना में बन रहे मेट्रो प्रोजेक्ट को अपराधियों ने अपना निशाना बना डाला. पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के गैरेज में नाव से आए लुटेरे लाखों का सामान लेकर फरार हो गए. मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके का है, जहां राजापुर इलाके में नदी किनारे मेट्रो प्रोजेक्ट का यार्ड था.
शुक्रवार की देर रात नाव से दो दर्जन की संख्या में अपराधी आए और गार्ड को बंधक बनाकर लाखों का रॉ मैटेरियल सहित कई सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सुबह-सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
इस चोरी की घटना को लेकर बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष निहार भूषण ने बताया कि मोटर वोट से अपराधी आए और लूटपाट कर चले फरार हो गए. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अपराधी 150 लोहे का चैनल समेत कई अन्य सामान लूटकर ले गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के सिटी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की.
जानकारी के मुताबिक, करीब 3 महीने पहले ही पटना में मेट्रो के यार्ड निर्माण के लिए इस इलाके में जमीन ली गई थी जहां निर्माण कार्य में काम आने वाले सामान रखे जाते थे. यहां गार्ड भी था लेकिन दियारा क्षेत्र से नाव के सहारे आए बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और लूट को अंजाम देकर फरार हो गए.
बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस पर बीते कई सालों से काम चल रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









