
Patidar Agitation: हार्दिक पटेल का गुजरात सरकार को अल्टीमेटम, मुकदमे वापस लें नहीं तो पाटीदार फिर आंदोलन करेंगे
AajTak
कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने राज्य सरकार को पाटीदार युवाओं के बहाने घेरना शुरू कर दिया है. उसने राज्य में फिर से पाटीदार आंदोलन की चेतावनी दी है.
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल अब विजय रूपाणी सरकार को घेरने के लिए फिर से रणनीति बनाने में लग गए हैं. हार्दिक पटेल ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 23 मार्च तक पाटीदारों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो एक बार फिर पाटीदार अंदोलन करेंगे. हार्दिक पटेल ने इसी संबंध में पाटीदार सामाजिक अग्रणी और खोडलधाम ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश पटेल को एक पत्र लिखा है.
'तानाशाही के शिकार हो रहे पाटीदार युवा'
हार्दिक पटेल ने नरेश पटेल को लिखे पत्र में कहा कि पाटीदार समाज के हजारों युवा सरकार की तानाशाही का शिकार बन रहे हैं. मैं आपको राजनीति में जुड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर खत लिखकर अपील कर रहा हूं. लिखा कि 2015 से मेरे जैसे युवा अन्याय के सामने जंग लड़ रहे हैं. ऐसे युवाओं के लिए आपका यह कदम नई आशा की किरण देगा. आज भी हजारों युवा पाटीदार आंदोलन के वक्त किए गए गलत केस थी पीडित हैं. पाटीदार समाज को अनुभवी नेतृत्व की जरुरत हैं.
गुजरात में 22-25 फीसदी हैं पाटीदार वोटर
गुजरात में पाटीदार वोटर 22 से 25 प्रतिशत हैं. वैसे माधवसिंह सोंलकी के वक्त में खाम (KHAM) यानी कोली क्षत्रिय, हरिजन, आदीवासी और मुस्लिम को कांग्रेस के साथ जोड़ने के बाद पाटीदार 30 साल से कांग्रेस से रुठे हुए हैं. यही वजह है कि कांग्रेस अब तक सत्ता में आ नहीं पाई है.
45 से 50 सीटों पर है पाटीदार का प्रभाव

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











