
Patiala Violence: पटियाला में तनाव के बीच CM मान का एक्शन, IG और SSP को हटाया, इलाके में इंटरनेट बंद
AajTak
घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि मामले की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही अधिकारियों को ये सख्त हिदायत भी दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए.
पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान शिवसेना (बालासाहब) के कार्यकर्ताओं और खालिस्तान समर्थकों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प के बाद शहर में तनाव है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाला में 9:30 से शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है. अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पंजाब सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं. वहीं, पटियाला आईजी राकेश अग्रवाल को हटाने के बाद सीनियर एसपी और सिटी एसपी को भी हटा दिया गया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी नियुक्त किया गया है. वहीं, दीपक पारिक को पटियाला का सीनियर एसपी जबकि वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है. फिलहाल, शहर में 10 कंपनियां तैनात की गई हैं और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है.
हिंदू संगठनों ने पटियाला बंद का किया है आह्वान
हिंदू संगठनों ने आज पटियाला बंद का आह्वान किया है. साथ ही काली माता मंदिर पर हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना, रोष मार्च का भी आह्वान किया है. वहीं, पटियाला एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि पटियाला में हालात पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.
उधर, हिंदू संगठन की घोषणा के बाद शहर में ऐहतियातन भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. शनिवार सुबह पटियाला के सीनियर एसपी नानक सिंह ने भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रधान गिरिजी महाराज से उनके ऑफिस में मुलाकात की.
बता दें कि हिंदू संगठन उन खालिस्तानी समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जिन्होंने काली माता मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की और परिसर के पास पथराव किया. मार्च की अगुवाई करने वाले हरीश सिंगला की कार पर पथराव भी किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया था.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









