
Patiala clash and violence: कौन है पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर, मोहाली से किया गया गिरफ्तार
AajTak
पटियाला झड़प और हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7.30 बजे उसे मोहाली से गिरफ्तार किया. वो मुंबई से मोहाली पहुंचा था.
पटियाला झड़प और हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7.30 बजे उसे मोहाली से गिरफ्तार किया. वो मुंबई से मोहाली पहुंचा था. बताया जा रहा है कि बरजिंदर सिंह परवाना का आपराधिक बैकग्राउंड है और उसके खिलाफ पहले से ही चार केस दर्ज हैं.
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं, इनमें 25 लोगों को नामजद किया गया है. इनमें से हरीश सिंगला, कुलदीप सिंह और दलजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.
रविवार सुबह मोहाली एयरपोर्ट से इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए पटियाला की टीम ने उसे गिरफ्तार किया. बरजिंदर सिंह परवाना मुंबई से विस्तारा की फ्लाइट से मोहाली एयरपोर्ट पहुंचा था.
कौन है बरजिंदर सिंह परवाना?
बरजिंदर सिंह परवाना पंजाब के सिख धार्मिक नेताओं में से एक है, जो दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा (Damdami Taksal Jatha Rajpura) का प्रमुख है. उसकी छवि मुखर नेता के तौर मानी जाती है. अक्सर सिख आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के पक्ष में वीडियो और बयान प्रकाशित करता है. जरनैल सिंह भिंडरावाले 1980 के दशक में सिख चरमपंथ का जन्मदाता माना जाता है.
1984 में जन्मे बरजिंदर सिंह परवाना स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो साल के लिए सिंगापुर चला गया था. वहां से भारत वापस आने के बाद उसने अपना खुद का टकसाल शुरू किया और उपदेशक बन गया. परवाना के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कंटेंट होते हैं. परवाना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक तस्वीर भी अपलोड की है, जिसमें उसने आधी बाजू की शर्ट पहनी हुई है, उसकी बांह पर जरनैल सिंह भिंडरावाले का एक टैटू देखा जा सकता है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










