
Pathan Teaser Out: Shah Rukh Khan ने दी फैंस को सबसे बड़ी ट्रीट, रिलीज हुआ पठान का टीजर
AajTak
शाहरुख खान वाकई में बादशाह ही हैं. आज अपने बर्थडे पर किंग खान ने फैंस को खास गिफ्ट दे दिया है. जी हां, शाहरुख खान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी मचअवेटेड फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर दिया है. फैंस की तो बल्ले-बल्ले हो गई है.
Pathan Teaser Out: 'क्या जानते हो तुम पठान के बारे में....?' बेशक, अब तक तो आप पठान के बारे में कुछ नहीं जानते होंगे, लेकि अब जान जाएंगे, क्योंकि शाहरुख खान ने पठान की झलक फैंस को दिखा दी है. फैंस की तो बल्ले-बल्ले हो गई है.
शाहरुख ने फैंस को दी ट्रीट
शाहरुख खान की मच-अवेटेड फिल्म पठान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन अपने बर्थडे के खास मौके पर किंग खान ने फैंस को पठान की झलक दिखाकर बड़ी ट्रीट दे दी है. आज 2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे के खास मौके पर पठान का टीजर रिलीज किया गया है. यकीन मानिए टीजर इतना दमदार है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पठान का टीजर शेयर किया है. शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- अपनी कुर्सी की पेठी बांध लीजिए. पठान का टीजर आ गया है. बिग स्क्रीन पर 25 जनवरी 2023 से पठान को सेलिब्रेट कर सकेंगे. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है.
Apni kursi ki peti baandh lijiye…#PathaanTeaser OUT NOW! Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/eZ0TojKGga

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










