
Pathaan Controversy: 'शाहरुख खान ने पूरी जिंदगी दी है', 'पठान' विवाद पर रानी चटर्जी ने जताई नाराजगी, बोलीं- हंगामा ठीक नहीं है
AajTak
'पठान' फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी राय रखी है. रानी कहती हैं, 'लोगों के पास आज कल कोई काम नहीं है. फिल्मों और गानों को एंटरटेनमेंट के माध्यम से ही देखना चाहिए. इस तरह से नहीं लेना चाहिए इन सब चीजों को.'
'पठान' का पहला सॉन्ग 'बेशर्म रंग' रिजील होते ही विवादों में आ चुका है. 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनने पर विरोध किया जा रहा है. कई संगठनों से इसे 'भगवा' रंग का अपमान बताया है. हालांकि, कुछ लोग 'बेशर्म रंग' को लेकर अपना सपोर्ट भी दिखा रहे हैं. वहीं अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी 'बेशर्म रंग' पर मचे बवाल को लेकर अपनी राय रखी है.
रानी चटर्जी ने दिखाया सपोर्ट
'बेशर्म रंग' पर आजतक से बात करते हुए रानी कहती हैं, 'ये सब नहीं होना चाहिए. कलर्स को लेकर हंगामा करना ठीक नहीं है. कलर सोच कर नहीं पहना जा सकता. पहले भी दीपिका इस रंग के कपड़े पहन चुकी हैं. 'ओम शांति ओम' में दीपिका ने इस रंग का आउटफिट कैरी किया. मुमताज भी 'भगवा' रंग की साड़ी पहन चुकी हैं. मैंने भी बहुत बार भगवा कलर पहना है. ये बहुत गलत चीजें हैं. मैंने बारिश का एक गाना किया था, जिसमें 'भगवा' रंग की साड़ी पहनी है. माधुरी ने भी पहनी है. फिर उन लोगों पर विवाद क्यों नहीं हुआ? '
आगे वो कहती हैं, 'लोगों के पास आज कल कोई काम नहीं है. फिल्मों और गानों को एंटरटेनमेंट के माध्यम से ही देखना चाहिए. इस तरह से नहीं लेना चाहिए इन सब चीजों को. क्यों बायकॉट करना चाहिए. आज की जनरेशन सनी लियोनी का सॉन्ग नहीं देखती है क्या? नोरा फतेही ने भी जितने गाने किये, उसमें क्या साड़ी है. ये सब जबरदस्ती की चीजें हैं, जो सिर्फ बायकॉट को चलाना चाहते हैं. निगेटिव पब्लिसिटी के साथ कभी अच्छी चीजें नहीं हो सकती हैं. सभी पहन रहे हैं. कौन नहीं पहन रहा है. अवॉर्ड फंक्शन में देखो सब वही पहन रहे हैं.'
'शाहरुख खान ने पूरी जिंदगी दी है. एक एक्टर के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. जिंदगीभर उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिये मैसेज दिए हैं. इसलिये उनकी फिल्मों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.'
क्यों हो रहा है पठान का विरोध?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











