
Parliament Winter Session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित
AajTak
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ और हंगामे के चलते स्पीकर ओम बिरला ने लोक सभा को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया. कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया. संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा.शीतकालीन सत्र के पहले दिन किसानों के लिए एमएसपी और बिजली के बिल पर चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही विपक्ष कोविड -19 से मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी मुद्दा उठा सकती है. विपक्ष एकजुट होकर संसद सत्र के पहले दिन ही सरकार को घेरने का प्लान बना रही है. ज्यादा जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











