
Parliament Monsoon Session Live: 'बैसरन के तीनों आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत हैं, वे मारे भी गए...', अमित शाह ने चिदंबरम को घेरा
AajTak
Parliament Session Live: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस आज भी जारी रहेगी. दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा को संबोधित करेंगे. विपक्षी खेमे से प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव जैसे नेता भी अपनी बात रखेंगे. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बहस की शुरुआत की थी. आज राज्यसभा में भी 16 घंटे की लंबी चर्चा की शुरुआत होगी. आज के तमाम बड़े अपजेट्स के लिए बने रहिए इसी लाइव पेज पर...
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बहस आज भी जारी है. गृह मंत्री अमित शाह सदन को संबोधित कर रहे हैं. यह बहस सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन से शुरू हुई थी, जो देर रात 1 बजे तक चली. इस दौरान लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई ने भी अपनी बात रखी और सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि खुफिया चूक कैसे हुई और हमला रोकने के लिए पहले से क्या इंतजाम थे.
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों का खात्मा किया गया. उन्होंने बताया कि भारत ने निशाना बनाते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ भारत की "जीरो टॉलरेंस" नीति को दर्शाती है.
आज विपक्षी खेमे से लोकसभा में प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता भी अपनी बात रखेंगे. उधर, आज राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर 16 घंटे की बहस शुरू होगी.
इस बड़ी चर्चा से जुड़े तमाम बड़े अपजेट्स के लिए बने रहिए आजतक के इस लाइव पेज पर...

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






