
Parliament Budget Session Live: राहुल गांधी की स्पीच के दौरान जोरदार हंगामा, लोकसभा में उछाले गए पेपर, रोकने पर विपक्षी सांसदों ने भी किया बोलने से इनकार
AajTak
Parliament Session Live Updates: संसद में 'नरवणे मेमोयर' पर गतिरोध लगातार दूसरे दिन जारी है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार हंगामा किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
लोकसभा के चालू बजट सत्र के दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के नरवणे मेमोयर को लेकर गतिरोध जारी है. प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में आ गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











