Pariksha Pe Charcha Live: जब मैं मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बना तो कैसे सीखा, पीएम ने बताया अनुभव
AajTak
PPC2021: बोर्ड एग्जाम के टेंशन से उबरने के लिए और कोरोना काल में परीक्षाओं की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल वर्चुअली परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं. जानिए- स्टूडेंट्स के लिए क्या कहा ...
PPC2021: परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बताया कि कैसे वो बिना डरे एग्जाम की तैयारी करें. साथ ही ये भी बताया कि कैसे एग्जाम हॉल में प्रश्नपत्र को हल करें. उन्होंने कहा कि जब प्रश्नपत्र मिले तो सबसे पहले सरल लगने वाले सवाल हल करें. इसके बाद कठिन की ओर चलें, इससे आप आसानी से प्रश्नपत्र हल करते जाएंगे. साथ ही उन्होंने छात्रों से अपना व्यक्तिगत अनुभव भी बांटा. पीएम मोदी ने बताया कि जब मैं मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बना तो बहुत कुछ सीखा, पीएम ने बताया कि उन्होंने इसके लिए अपनी दिनचर्या में सबसे पहले कठिन चीजों का मुकाबला किया. इसके बाद हल्के काम रात में करता हूं, जब ज्यादा दिमाग न लगाना पड़े, उन्होंने कहा कि आज भी सुबह उठते ही कठिन चीजों से मुकाबला करने निकलता हूं. बता दें कि देश के शिक्षा मंत्री ने बताया था कि परीक्षा पे चर्चा के लिए 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स, शिक्षक और अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. पीएम इस कार्यक्रम में बता रहे हैं कि एग्जाम वरियर्स बिना प्रेशर के परीक्षा की तैयारी कैसे करें. इसके अलावा स्टूडेंट्स, पैरंट्स और टीचर्स के सवालों के जवाब भी दे रहे हैं. कोरोना के कारण इस बार परीक्षा पे चर्चा ऑनलाइन हो रही है. वीडियो कांफ्रेंस के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत कर रहे हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











