
Papankusha Ekadashi 2025: 02 या 03 अक्टूबर कब है पापांकुशा एकादशी? जानें सही तिथि, पारण समय और महत्व
AajTak
Papankusha Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में आश्विन माह में पड़ने वाली पापांकुशा एकादशी का खास महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है.
Papankusha Ekadashi 2025: सनातन धर्म में सालभर आने वाली 24 एकादशियों का विशेष महत्व बताया गया है. इन एकादशियों में से आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है.
यह एकादशी विशेष रूप से पापों के नाश और मोक्ष प्राप्ति के लिए मानी जाती है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया व्रत स्वर्गलोक की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है और सभी जाने-अनजाने पापों का नाश हो जाता है.
पापांकुशा एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 02 अक्टूबर शाम 07 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 03 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. ऐसे में इस साल पापांकुशा एकादशी का व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा.
व्रत पारण
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है. पापांकुशा एकादशी व्रत पारण करने का मुहूर्त 04 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 16 मिनट से सुबह 08 बजकर 37 मिनट तक है. इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण किया जा सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











