
Panch Parva 2025: धनतेरस, दिवाली, भाई दूज... कल से शुरू पंचपर्व, जानें हर एक दिन का शुभ मुहूर्त
AajTak
Panch Parva 2025: कल यानी 18 अक्टूबर को धनतेरस से पंचपर्व शुरू हो रहा है. हालांकि पंचपर्व इस बार 5 की बजाए 6 दिन का रहने वाला है. दिवाली और धनतेरस के बीच 21 तारीख को रिक्त तिथि रहने वाली है. आइए आपको पंचपर्प के शुभ मुहूर्त बताते हैं.
Panch Parva 2025 Shubh Muhurt: कल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस से पंचपर्व की शुरुआत होने जा रही है. इस साल पंचपर्व 5 की बजाए 6 दिन का रहने वाला है. यह त्योहार पांच, ग्रह पांच ऊर्जाओं और पांच त्योहारों का समर्पित है. धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), दीपावली, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, ये पांच दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा को जगाने के खास दिन भी हैं. आइए आपको इन त्योहारों के शुभ मुहूर्त और कुछ दिव्य उपाय बताते हैं.
धनतेरस 18 अक्टूबर धनतेरस का त्योहार गुरु और शुक्र ग्रह से जुड़ा है. बृहस्पति आरोग्य आयु और शुक्र धन, वैभव के कारक हैं. इस दिन कुबेर देव और धनवंतरी की पूजा का विधान है. धन-वैभव देने वाले इस त्योहार पर पूजा का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर यानी कल शाम 7 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है.
उपाय धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन और चांदी, सोना जैसी मूल्यवान चीजें खरीदना शुभ होता है. इस दिन हल्दी, पीली वस्तु का दान और दीपदान भी शुभ माना जाता है. इस दिन लक्ष्मी पूजन और धातु का क्रय से शुक्र मजबूत होता है.
नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर नरक चतुर्दशी को नकर चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन यम के देवता की पूजा का विधान है. कहते हैं कि इससे अकाल मृत्यु का भय कम होता है. इसलिए नरक चतुर्दशी की शाम यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट के बाद आप किसी भी समय पूजा कर सकत हैं.
उपाय इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन और तेल स्नान से ग्रह दोष शांत होते हैं. इस दिन घर के चारों कोनों में तिल के तेल का दीप जलाने से शनि-केतु से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.
दीपावली 20 अक्टूबर कार्तिक अमावस्या की रात शुक्र और चंद्रमा से संबंध रखती है. दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणपति की संयुक्त पूजा से धन-वैभव की प्राप्ति होती है. दिवाली की पूजा प्रदोष काल में होती है और इस बार दिवाली पर प्रदोष काल का समय शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहने वाला है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









