
Pakistani साजिश का जिंदा सबूत, Uri Sector में पकड़ा गया 19 साल का आतंकी
AajTak
जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवाद पर देश के बहादुर जवानों ने करारा प्रहार किया है. सेना ने लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी को उरी में पकड़ लिय़ा है. सेना के मुताबिक आतंकी का नाम अली बाबर है. उसकी उम्र 19 साल है. वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा का रहने वाला है. सेना के मुताबिक अली बाबर ने अपने पांच साथियों के साथ 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात घुसपैठ की कोशिश की थी. इनमें चार पाकिस्तानी सीमा पार से फायरिंग कर रहे थे जबकि अली बाबर और उसका साथ अतीकुर रहमान उर्फ कारी अनस भारतीय सीमा में घुस चुका था. लेकिन सेना का सख्त बंदोबस्त देखकर अली बाबर और कारी अनस सलामाबाद नाले में छिप गया. ये वही नाला है जिस रास्ते से पांच साल पहले आतंकियों ने उरी के आर्मी कैंप पर हमला किया था. सात दिन तक सर्च करने के बाद 26 सितंबर को दोपहर फिर मुठभेड़ हुई जिसमें आतंकी कारी अनस मारा गया जबकि अली बाबर ने सरेंडर कर दिया. सेना से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने पाकिस्तान के गढ़ी हबीबुल्लाह इलाके में आतंकी ट्रेनिंग ली थी. उसने सेना को अपनी मां का फोन का नंबर भी दिया. उसे पट्टन में हथियार सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया है. हालांकि सेना को लगता है हथियार सप्लाई से ज्यादा बड़ी साजिश हो सकती है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










