
Pakistan Political Crisis: SHE फैक्टर से बर्बाद हुए इमरान! देखें किन महिलाओं के सामने पस्त हुए पाक पीएम
AajTak
इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव के संकट में बुरी तरह से फंसे, तो उसके पीछे मरियम नवाज़ हैं. नंबर गेम की पॉलिटिक्स से लेकर पाकिस्तान की अवाम के बीच मरियम ने इमरान को बुरा फंसाया. मरियम ने इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने का इंतज़ाम किया, तो पूर्व पत्नी रेहम खान ने उन्हें पूरे पाकिस्तान में बदनाम किया. 2004 में ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता जेमिमा खान से तलाक के 11 साल बाद इमरान की ज़िंदगी में दूसरी पत्नी रेहम खान आयीं. इमरान ने रेहम से 6 जनवरी 2015 को इस्लामाबाद में निकाह किया. रेहम की भी ये दूसरी शादी थी, लेकिन 9 महीने में इमरान और रेहम खान का तलाक़ हो गया. इस वीडियो में समझें क्या है इमरान खान के संकट में फंसने का SHE फैक्टर. देखें स्पेशल रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











