
Pakistan Political Crisis: PAK के हालात पर क्या बोले पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, देखें
AajTak
पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता कायम है. प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच किसी भी वक्त उनकी कुर्सी जा सकती है. पड़ोसी देश में जारी सियासी उठापटक के बीच ये सवाल उठ रहा है कि अगर इमरान खान की सत्ता चली जाती है तो इसका भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा? भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के मसले पर भारत के पूर्व विदेश मंत्रियों नटवर सिंह ने आजतक से बात की. भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने आजतक से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ये फौज ही तय करेगी. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











