
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में 90 दिन के अंदर होंगे चुनाव! देखें
AajTak
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कई कयास लगाए गए. जिसके बाद रविवार को एक बड़ा ऐलान हुआ है. दरअसल पाकिस्तान के I&B मंत्री ने चुनावों का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान में आने वाले 90 दिनों के अंदर चुनाव कराए जाएंगे। इस दौरान नेशनल असेंब्ली में इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद खान ने विपक्ष पर तंज कसा है. इस वीडियो में देखें क्या है पाकिस्तान सरकार के हालात? क्या बचा पाएंगे इमरान खान अपनी सत्ता या धो बैठेंगे अपनी कुर्सी से हाथ?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











