
Pakistan Political Crisis: जल्द ही गृह मंत्री का पद छोड़ सकते हैं शेख रशीद! जानें क्यों की सुरक्षा की मांग
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान के हाथ से सत्ता की चाबी जाती नजर आ रही है. अगर ऐसा होता है तो इमरान के हारने के बाद नेशनल असेंबली में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए वोंटिग होगी. नए पीएम की रेस में शहबाज शरीफ सबसे आगे हैं क्योंकि विपक्ष ने उन्हें अपना पीएम उम्मीदवार घोषित किया है. नया PM या तो असेंबली का कार्यकाल पूरा होने यानी अगस्त 2023 तक पद पर रह सकता है या उससे पहले भी आम चुनाव करवा सकता है. इस बीच अब पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद ने भी सुरक्षा की मांग की है. बता दें कि जल्द ही गृह मंत्री का पद शेख रशीद छोड़ सकते है. देखें ये एक्सक्लूसिव बातचीत.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











