
Pakistan Political Crisis: आखिरी गेंद से पहले इमरान हुए 'क्लीन बोल्ड'! हारे अविश्वास प्रस्ताव
AajTak
पाकिस्तान में इमरान सरकार आखिरकार गिर गई. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान इमरान के खिलाफ 174 वोट मिले. पीएमएलएन के सांसद के स्पीकर का चार्ज संभालने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई. वोटिंग के दौरान इमरान खान की पार्टी के सांसद सदन से बाहर चले गए. पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें इमरान को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब शाहबाज शरीफ का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. शाहबाज शरीफ फिलहाल पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं. वो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के मौजूदा अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं. शहबाज शरीफ 1998-99 और फिर 2008 से 2018 तक पाकिस्तानी के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












