
Pakistan Parliament Video: पाक संसद में स्पीकर और शाहबाज शरीफ में बहस, देखें वीडियो
AajTak
Pakistan Parliament Video: पाकिस्तान की राजनीति में हलचल तेज है क्योंकि आज के दिन नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है. लिहाजा इमरान खान सरकार रहेगी या नहीं, ये तो वोटिंग के बाद ही तय होगा. पाक सासंद में शाहबाज शरीफ आज भड़कते नजर आए. अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप पर शाहबाज शरीफ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट आदेश के मुताबिक कार्यवाही चले. शाहबाज शरीफ ने कहा कि मैं विपक्ष को सलाम करता हूं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन हुआ है. इस दौरान स्पीकर और शरीफ के बीच बहस हुई. स्पीकर ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश की बात तो भड़क गए शहबाज शरीफ, 'हम सबको नंगा करेंगे'. देखें पूरी वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











