Pakistan Flood: कुदरत की तबाही के आगे बेबस हुआ पाकिस्तान, फौज पर फूटा लोगों का गुस्सा
AajTak
पाकिस्तान के इतिहास में यानी पिछले 75 सालों में इतनी बारिश कभी नहीं हुई. पाकिस्तान में इससे पहले साल 2010 में सबसे भयानक बाढ़ आई थी लेकिन इस बार की बाढ़ ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. देखें कैसे हैं पाकिस्तान में क्या हैं हालात.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











