
Pakistan Election Result 2024 Live: इमरान की पार्टी कर रही थी जीत का दावा, लेकिन अब पलट रहे नतीजे, मुख्य चुनाव आयुक्त भी 'गायब'!
AajTak
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे नवाज शरीफ अपनी दोनों सीटों पर फंसते नजर आ रहे हैं. अब तक सामने आए रिजल्ट के मुताबिक 5 सीटों पर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) जीत दर्ज कर चुकी है.
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है. प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे नवाज शरीफ अपनी दोनों सीटों पर फंसते नजर आ रहे हैं. अब तक सामने आए रिजल्ट के मुताबिक 5 सीटों पर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) जीत दर्ज कर चुकी है.
नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMLN) को 4 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, 3 सीटों पर अमीन फहीम की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पार्लियामेंटेरियन (PPPP) ने जीत हासिल की है. पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि 154 सीटों पर इमरान की पार्टी आगे चल रही है.
मतगणना के बीच पाकिस्तान में हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त के गायब होने की बात कही जा रही है. इस दावे ने पाकिस्तान में चुनावी साजिश की आशंका बढ़ा दी है. इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को आखिरी परिणाम देने के लिए 30 मिनट की समय सीमा दी थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा ना करने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.
पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक मतगणना के दौरान सामने आ रहे नतीजों पर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, आमतौर पर पाकिस्तान में चुनाव के बाद ही मतगणना शुरू हो जाती है, जो कि इस बार भी हुआ. लेकिन हर बार मतगणना वाले दिन देर रात तक काफी कुछ स्पष्ट हो जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











