
Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तानियों का कबूलनामा...हम बर्बाद हो गए हैं! देखें
AajTak
पाकिस्तान में इस वक्त हालात इतने बदतर हैं कि जनता कह रही है कि उसे मार दो. पाकिस्तान में महंगाई का महाविस्फोट हुआ है. दूध, खाने का तेल, सब्ज़ी सबके भाव आसमान पर हैं, देसी घी तो 2500 रुपए लीटर पहुंच गया है. ऊपर ने शहबाज़ सरकार ने महंगाई की नई किश्त जारी करते हुए एक ही दिन में पेट्रोल के दाम 22 रुपए लीटर बढ़ा दिये.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











