
Pakistan Crisis: क्या पाक में प्लास्टिक की थैलियों में LPG गैस भरा रहे लोग?
AajTak
आर्थिक संकट के बीच कंगाल पाकिस्तान में सिलेंडर नहीं, प्लास्टिक की थैलियों में LPG गैस भरा रहे हैं लोग. सोशल मीडिया पर प्लास्टिक की थैलियों में गैस ले जाने वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. महंगाई ने आम पाकिस्तानी की कमर तोड़ दी है. पाकिस्तान ऐसे संकट के दौर में है कि प्लास्टिक की थैलियों में रसोई गैस बेची जा रही है. देखें.

12 फरवरी को बांग्लादेश के भविष्य का फैसला होने वाला है. फैसला इस बात पर होगा कि क्या बांग्लादेश एक बार फिर से लोकतांत्रिक देश बनने वाला है या वो शरिया कंप्लायंट देश बनेगा. जो आसार दिख रहे हैं, उसके हिसाब से बांग्लादेश में शरिया कानून लाने की तैयारी हो रही है और वहां की संसद में कट्टरपंथियों की सत्ता बस शुरू होने वाली है.

Pakistan में लोग अपने देश के गटर के ढक्कर चोरी करने के लिए मजबूर हैं. यह समस्या इतनी बड़ी हो गई है कि अब पाकिस्तान सरकार ने इस चोरी को रोकने के लिए कड़ा कानून लागू किया है. सरकार की यह पहल गटर के ढक्कर की चोरी को रोकेगी और इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. इस कानून के तहत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Pakistan में गटर के ढक्कर चोरी की समस्या कई महीनों से बढ़ती जा रही थी, जिससे जनता और स्थानीय प्रशासन दोनों को परेशानी हो रही थी.

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव और भारत के संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत की है. उन्होंने बताया कि बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो चुका है और नतीजों का इंतजार है. ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. राजदूत ने चाबहार पोर्ट को लेकर भी बातचीत की है.

रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर अज्ञात हमलावर ने कई गोलियां मार दीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन युद्ध के बाद कई रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्याएं हो चुकी हैं, जिनके लिए रूस यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराता है.









