
Pakistan में सड़कों पर कट्टरपंथी संगठन, देखें Imran Khan के खिलाफ क्यों खोला मोर्चा
AajTak
एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने पाकिस्तान सरकार की नाक में दम किया हुआ है. इसके बावजूद इमरान सरकार उसका कुछ खास बिगाड़ नहीं पा रही है तो आखिर ये संगठन है क्या और इसको ताकत कहां से मिलती है? TLP का गठन 1 अगस्त 2015 को कराची में बतौर इस्लामिक आंदोलन के तौर पर हुआ था. इसका मुख्य मकसद पाकिस्तान को एक इस्लामिक राज्य बनाना है जो शरिया कानून के मुताबिक चले. इस संगठन की नींव पाकिस्तान के धार्मिक विभाग के एक कर्मचारी खादिम हुसैन रिजवी ने रखी थी. इस संगठन के लोगों ने लगातार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमलों को अंजाम दिया है. देखें ये रिपोर्ट.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









