
Pakistan: बिलावल भुट्टो आज लेंगे विदेश मंत्री पद की शपथ, बहन ने किया ट्वीट
AajTak
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के 34 सदस्यों ने 19 अप्रैल को पद की शपथ ली थी. उस समय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी को किसी भी मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी. अब ये तय हो गया है कि वो पाकिस्तान के विदेश मंत्री बनने जा रहे हैं.
पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी 27 अप्रैल को यानी आज नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट में विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. बिलावल की बहन बख्तावर भुट्टो जरदारी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. मंगलवार को कराची में पीपीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल ने भी बताया था कि पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. मैं मंत्री पद की शपथ लूंगा.
शहबाज मंत्रिमंडल में शामिल हुए 34 मंत्री
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के 34 सदस्यों ने कई दिन के इंतजार के बाद आखिरकार 19 अप्रैल को पद की शपथ ली. शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 13 मंत्रालय मिले हैं और नौ मंत्रालय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को दिए गए हैं. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) को चार मंत्रालय सौंपे गए. मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को दो मंत्रालय मिले हैं.
किसे कौन सा मिला मंत्रालय
मंत्रालय का नाम मंत्री का नाम

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








