
Pakistan: चीन की चापलूसी में जुटा पाकिस्तान! ड्रैगन को भड़का रहा ताइवान के खिलाफ
AajTak
आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना. ये कहावत पड़ोसी और आतंक परस्त मुल्क पाकिस्तान पर बिल्कुल सटीक साबित होती है. पाकिस्तान की बेशर्मी देखिए की दुनिया चीन के सैन्य अभ्यास की आलोचना कर रही है लेकिन पाकिस्तान खुलकर चीन को युद्ध के लिए उकसा रहा है. उसकी वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करते हुए ताइवान के खिलाफ आक्रोश को जायज ठहरा रहा है. पाकिस्तान, चीन को अपना आयरन ब्रदर बता रहा है और चीन की हड़पने वाली नीति का भी समर्थन कर रहा है. देखिए ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











