
PAKISTAN: एंटी टेररिज्म कोर्ट का वो फैसला, जिससे इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई, जमान पार्क में पुलिस तैनात
AajTak
इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. लाहौर पुलिस ने उनके जमान पार्क इलाके में स्थित घर के बाहर डेरा डाल दिया है. किसी भी वक्त इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है. इन कयासों के बीच इमरान की पार्टी PTI के समर्थक भी इमरान के घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी छिनने के बाद से ही इमरान खान के बुरे दिनों की शुरुआत भी हो गई है. पहले रैली के दौरान वे फायरिंग में घायल हो गए और अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. इस वक्त लाहौर पुलिस पूरे दल-बल के साथ इमरान खान को गिरफ्तार करने जमान पार्क इलाके में स्थित उनके घर पहुंच गई है.
इतना ही नहीं इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सैकड़ों कार्यकर्ता भी इमरान के घर के सामने इकट्ठा हो गए हैं. पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस मामले में इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
यह पूरा मामला तोशखाना विवाद से जुड़ा है. दरअसल, तोशाखाना पाकिस्तान कैबिनेट का एक विभाग है, जहां अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा दिए गए बेशकीमती उपहारों को रखा जाता है. नियमों के तहत किसी दूसरे देशों के प्रमुखों या गणमान्य लोगों से मिले उपहारों को तोशाखाना में रखा जाना जरूरी है.
इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था. लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी.
सुनवाई के दौरान इमरान खान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने राज्य के खजाने से इन गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा और इन्हें बेचकर करीब 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. इन गिफ्ट्स में एक Graff घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां सहित कई अन्य उपहार थे.
विवाद तब बढ़ गया, जब इस मामले को आधार बनाकर पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान के 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया. चुनाव आयोग के इस प्रतिबंध के बाद इमरान खान समेत PTI नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए कहा. इस मामले में इमारन पिछले साल अक्टूबर से अंतरिम जमानत पर थे.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











