
Pakistan: इमरान के लिए जेल में लेबर जॉब! सजा के बाद अब जेल में करना होगा काम, कैदी नंबर 804 को मिलीं दो वर्दी
AajTak
पाकिस्तान की अदिलाया जेल में बंद इमरान खान को लेबर वर्क करना होगा. उनके साथ पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी श्रम करना होगा. इसके अलावा इमरान और कुरैशी को जेल में पहनने के लिए कैदियों की वर्दी भी पहुंच गई है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाल ही में सिफर मामले में 10 साल की जेल की सजा हुई है. उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है. पाक मीडिया की मानें तो इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को हाई प्रोफाइल कैदी होने के बावजूद जेल में लेबर वर्क करना होगा.
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, 71 वर्षीय इमरान और 67 वर्षीय कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदियों के रूप में अलग-अलग रखा जा रहा है. इमरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक अध्यक्ष हैं, जबकि कुरैशी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेता बेहतर श्रेणी की जेल में कैदियों की दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जो उन्हें दोषी ठहराए जाने से पहले मिलती थीं, जिसमें एक्सरसाइज मशीन तक पहुंच भी शामिल थी.
दोनों लोगों को जेल मैनुअल के मुताबिक जेल वर्दी के दो सेट दिए गए हैं. हालांकि पीटीआई अध्यक्ष पर अन्य मामलों में अभी भी मुकदमे चल रहे हैं, इसलिए उन्हें जेल की वर्दी पहनना अनिवार्य नहीं किया गया है. दोनों कैदी लिखित आदेश के अनुसार परिसर के अंदर अपना जेल श्रम भी करेंगे.
जेल में क्या काम करेंगे इमरान खान?
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हाई-प्रोफाइल कैदियों को जेल की फैक्टरियों, रसोईघरों, अस्पतालों, बगीचों आदि में आम कैदियों के बीच नहीं रखा जा सकता. इसलिए उन्हें रखरखाव कार्य या जेल प्रशासन द्वारा सौंपे गए किसी अन्य कार्य के लिए उनके परिसर में रखा जाएगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











