
PAK हमले में मेड इन तुर्की हथियार इस्तेमाल, दागे गए थे 400 ड्रोन... विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग की बड़ी बातें
AajTak
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 8 मई की रात भारतीय शहरों पर हमले में संभवतः तुर्किये निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया था. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मार गिराए गए ड्रोन के मलबे के प्रारंभिक फोरेंसिक जांच से पता चला है कि वे तुर्किये निर्मित असिसगार्ड सोंगार मॉडल थे, जिन्हें आमतौर पर निगरानी और सटीक हमलों के लिए डिप्लॉय किया जाता है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की ओर से कल रात कई शहरों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बारे में शुक्रवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तृत जानकारी दी. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इंडियन आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयर फोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 8 मई की रात भारतीय शहरों पर हमले में संभवतः तुर्की निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया था. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मार गिराए गए ड्रोन के मलबे के प्रारंभिक फोरेंसिक जांच से पता चला है कि वे तुर्की निर्मित 'असिसगार्ड सोंगार' मॉडल थे, जिन्हें आमतौर पर निगरानी और सटीक हमलों के लिए डिप्लॉय किया जाता है.
भारत के 36 स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 7 और 8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमा पर भारतीय हवाई क्षेत्र का बार-बार उल्लंघन किया, जिसका उद्देश्य सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था. इसके अलावा, उसने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि लेह से सर क्रीक तक विभिन्न भारतीय शहरों में 36 स्थानों पर पाकिस्तान ने करीब 300 से 400 ड्रोन के साथ घुसपैठ की कोशिश की. भारतीय सशस्त्र बलों ने काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक साधनों का उपयोग करके पाकिस्तानी ड्रोन्स को मार गिराया. पाकिस्तान के इस तरह के बड़े पैमाने पर हवाई घुसपैठ का संभावित उद्देश्य हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को परखना और खुफिया जानकारी एकत्र करना था.
यह भी पढ़ें: भारत के एक्शन से निकली पाकिस्तान की हेकड़ी! नवाज शरीफ ने PM शहबाज को दी बातचीत का रास्ता अपनाने की सलाह
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, 'पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारत ने उसके 4 एयर डिफेंस साइट पर सशस्त्र ड्रोन लॉन्च किए. इनमें से एक भारतीय ड्रोन ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार को नष्ट करने में सफलता पाई. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में उरी, पुंछ, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में हेवी कैलिबर आर्टिलरी गन और आर्म्ड ड्रोन का उपयोग करके हमला करने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना के कुछ जवानों को चोटें आईं. भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान हुआ. रात में स्थिति तब और बिगड़ गई जब पाकिस्तान के एक सशस्त्र यूएवी ने बठिंडा सैन्य स्टेशन को निशाना बनाने का प्रयास किया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया.'
यह भी पढ़ें: जिसे चार दिन नहीं टिकना था, वो तीन साल लड़ा, क्या पाकिस्तान को भी मिल सकता है यूक्रेन जैसा ग्लोबल सपोर्ट?
PAK नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











