
PAK में भगत सिंह की 93वीं पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी, अदालत ने लाहौर पुलिस को दिया ये निर्देश
AajTak
पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह की 93वीं पुण्यतिथि पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. लाहौर हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए लाहौर पुलिस के प्रमुख को इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर फैसला लेने का निर्देश दिया है.
पाकिस्तान की एक अदालत ने लाहौर पुलिस के प्रमुख को भगत सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा की मांग करने वाली एक याचिका पर फैसला लेने का निर्देश दिया है. पाकिस्तानी अदालत ने मंगलवार को लाहौर पुलिस प्रमुख को स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राज गुरु और सुख देव की 93वीं बरसी मनाने के लिए अगले सप्ताह आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर फैसला लेने का निर्देश दिया है.
भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष वकील इम्तियाज रशीद कुरेशी की ओर से पिछले हफ्ते लाहौर हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की गई थी. याचिका में अदालत से आग्रह किया गया कि वह पंजाब सरकार को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शादमान चौक पर 23 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने और वॉक-थ्रू गेट लगाने का निर्देश दें.
अदालत ने क्या निर्देश दिए?
याचिका की सुनवाई के दौरान, लाहौर हाई कोर्ट के जज शाहिद करीम ने लाहौर पुलिस प्रमुख को इस कार्यक्रम के लिए फूलप्रूफ सुरक्षा के संबंध में कुरैशी के आवेदन पर फैसला लेने का निर्देश दिया. अपनी याचिका में कुरैशी ने कहा कि पंजाब सरकार ने शादमान चौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर उनके अनुरोध पर विचार नहीं किया.
चौक के नाम को लेकर अदालत ने जारी किया नोटिस
इस महीने की शुरुआत में लाहौर हाई कोर्ट ने शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने के संबंध में अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के लिए तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग वाली याचिका पर पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया था. अदालत ने 2018 में सरकार को शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने का आदेश दिया था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








