
PAK: मुफ्ती अब्दुल अजीज का टीएलपी को समर्थन देने का ऐलान, लाहौर में पुलिस से भिड़ंत
AajTak
टीएलपी और पुलिस फोर्स के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रही है. जिसमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. पूरे एरिया को घेर लिया गया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.
इस्लामाबाद स्थित लाल मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल अजीज ने तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) को समर्थन देने की बात कही है. टीएलपी और पुलिस फोर्स के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रही है. जिसमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. पूरे एरिया को घेर लिया गया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है. लाहौर पुलिस प्रवक्ता राणा आरिफ ने कहा कि टीएलपी कार्यकर्ता नवान कोट के डीएसपी उमर फारूक बलोच को बुरी तरह से प्रताड़ित किया है. उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को बंधर बनाकर रखा है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला किया है. पाकिस्तान ने कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक-पाकिस्तान (टीएलपी) पर आतंकवाद कानून के तहत गुरुवार को औपचारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया. टीएलपी पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने और देश की शांति एवं सुरक्षा को भंग करने के लिए काम करने का आरोप लगाया.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











