
PAK ने दिखा दिया असली रंग, अब तालिबान से जान बचाने वाले कतर पर ही मढ़ दिए आरोप
AajTak
कतर ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्षविराम पर अपने बयान से 'डूरंड लाइन' का जिक्र हटाकर पाकिस्तान को कूटनीतिक झटका दिया है. इस पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बयान का समझौते से कोई संबंध नहीं है और कतर अफगानिस्तान को खुश कर रहा है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कतर द्वारा पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्षविराम पर दिए गए बयान में बदलाव के बाद भड़क गए हैं. कतर ने अपने आधिकारिक बयान से "सीमा" यानी डूरंड लाइन का जिक्र हटा दिया है, जिसे पाकिस्तान दोनों देशों के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा मानता है, लेकिन अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं करता.
कतर के इस कदम को पाकिस्तान की "काल्पनिक सीमा" पर कूटनीतिक झटका माना जा रहा है. इस संशोधन के बाद क्षेत्रीय विशेषज्ञों ने कहा है कि यह फैसला दोहा की ओर से अफगानिस्तान के दृष्टिकोण को तवज्जो देने का संकेत देता है.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान का बड़ा खुलासा, PAK से संघर्ष के दौरान US ने सीजफायर के लिए की थी बात
ख्वाजा आसिफ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "कतर का यह बयान संघर्षविराम समझौते से जुड़ा नहीं है." उन्होंने आरोप लगाया कि "कतर अफगानिस्तान को खुश करने की कोशिश कर रहा है." आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच दोहा में जो समझौता हुआ है, वह गुप्त रहेगा और उसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा.
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगान तालिबान से हुई बात, टीटीपी से नहीं
ख्वाजा आसिफ ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें समझौते के सभी विवरणों की जानकारी नहीं है. आसिफ ने साफ किया कि पाकिस्तान ने बातचीत केवल अफगान तालिबान से की है, न कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










