
PAK ने चीन से पिज्जा डिलिवरी के नाम पर खरीदे थे ड्रोन, भारत के पास क्या हैं जवाबी विकल्प?
AajTak
खुफिया जानकारी थी कि पाकिस्तान ने चीन से बड़ी संख्या में ड्रोन्स खरीदे हैं और ये भी जानकारी थी कि पाकिस्तान ने ये ड्रोन पिज्जा डिलिवरी या दवाइयों की डिलिवरी के लिए नहीं खरीदे थे.
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के पीछे कौन था? 48 घंटे बीत जाने के बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिला है. इस आतंकी हमले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है. अब तक ये बात साफ हो चुकी है कि हमला ड्रोन के जरिए ही हुआ था, लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि मिलिट्री ग्रेड एक्सप्लोसिव किसी देश की सेना के ही पास होते हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











