
'Pak के पूर्व मंत्री शेख रशीद का विग नोचने पर दूंगा 50 हजार', शहबाज शरीफ के सलाहकार बोले
AajTak
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के सलाहकार ने अजीब बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद का विग नोचने वाले को वह 50 हजार पाकिस्तानी रुपये का इनाम देंगे.
पाकिस्तान में सरकार बदल चुकी है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी अभी बंद नहीं हुई है. अब नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के सलाहकार का एक अजीब बयान चर्चा में है. शहबाज के विशेष सहायक हनीफ अब्बासी ने कहा है कि जो कोई पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद का विग (नकली बाल) नोचकर लाएगा, उसे वह 50 हजार पाकिस्तानी रुपये इनाम में देंगे.
जानकारी के मुताबिक, रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता हनीफ अब्बासी ने यह बात कही. उन्होंने आगे कहा कि सउदी अरब में शहबाज शरीफ के डेलीगेशन का जो अपमान हुआ था, उसके पीछे पूर्व पीएम इमरान खान, शेख राशिद और उनके भतीजे शामिल थे.
मदीना में लगे थे चोर-चोर के नारे
बता दें कि सउदी के मदीना की एक मस्जिद (Masjid-e-Nabwi) में शहबाज शरीफ के डेलीगेशन के सामने 'चोर-चोर' के नारे लगे थे. इसका वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो में देखा गया था कि सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और नेशनल असेंबली के सदस्य शाहजैन बुगती उस डेलीगेशन का हिस्सा थे.
पीएम के स्पेशल असिस्टेंट ने यह भी कहा कि शेख राशिद आने वाले वक्त में जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनको टक्कर देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान की पार्टी PTI ने Marriyum Aurangzeb और Shahzain Bugti के सामने चोर-चोर के नारे लगवाकर मस्जिद-ए-नवाबी को अपवित्र किया है.
इमरान के खिलाफ दर्ज हो चुका है केस

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








