
PAK की कयामत की वो रात... ऑपरेशन सिंदूर का एक महीना पूरा, अब भी दर्द से छटपटा रहा दुश्मन!
AajTak
6 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. 100+ आतंकी मारे गए, 11 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए. राफेल, ब्रह्मोस और S-400 का इस्तेमाल हुआ. पाकिस्तान के 40 नागरिक और 11 सैनिक मरे. यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की सटीक कार्रवाई थी.
6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले, 6 मई की रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी. अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनते ही पाकिस्तान को अपनी शर्मनाक हार याद आएगी. यह ऑपरेशन भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का प्रतीक है. आइए, ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी, पाकिस्तान के नुकसान और दर्द से छटपटा रहे दुश्मन की कहानी...
पाकिस्तान का पानी रोका
भारत ने 23 अप्रैल 2025 को सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया. यह संधि 1960 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई थी, जिसमें सिंधु नदी के पानी का बंटवारा हुआ था. पहलगाम हमले के बाद भारत ने यह कदम उठाया, क्योंकि पाकिस्तान को 80% पानी मिलता था. इससे पाकिस्तान में पानी की कमी होने लगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने शुरू की FC-31 स्टील्थ फाइटर जेट की तैनाती... भारत के लिए कितना खतरा?
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत: क्यों और कब?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 नागरिकों (25 भारतीय और 1 नेपाली) की हत्या कर दी. इस हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया. भारत ने इस हमले का जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के साथ द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को ठहराया. भारत ने कहा कि ये आतंकी पाकिस्तान के समर्थन से काम करते हैं, जिसे इस्लामाबाद ने नकारा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












