
PAK: ईसाई नर्सों ने दीवार से हटाए इस्लामिक स्टीकर, चाकू से हमला, फांसी की मांग
AajTak
पंजाब प्रांत के मनोरोगी अस्पताल में आरोप है कि दो ईसाई नर्सों मरियम लाल और नेविश अरूज ने दीवारों पर लगे इस्लामी धार्मिक स्टीकर को नुकसान पहुंचाया और उसे हटाकर अलमारी पर लटका दिया. इसके बाद उसी अस्पताल के गुस्साए हुए एक डिस्पेंसर मुहम्मद वकास ने नर्सों पर चाकू से हमला कर दिया.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अस्पताल से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. मनोरोगियों के अस्पताल में दीवार से इस्लामिक आयतों वाले स्टीकर हटाने के आरोप में भीड़ ने दो ईसाई नर्सों पर हमला कर दिया. अब लोग ईशनिंदा कानून के तहत दोनों नर्सों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. नर्स मरियम लाल और नेविश अरूज पर मोहम्मद वकास नाम के शख्स ने चाकू से हमला कर दिया. ये घटना पंजाब प्रांत के मनोरोगी अस्पताल की है. आरोप है कि दो ईसाई नर्सों मरियम लाल और नेविश अरूज ने दीवारों पर लगे इस्लामी धार्मिक स्टीकर को नुकसान पहुंचाया और उसे हटाकर अलमारी पर लटका दिया. इसके बाद उसी अस्पताल के गुस्साए हुए एक डिस्पेंसर मोहम्मद वकास ने नर्सों पर चाकू से हमला कर दिया. अब पाकिस्तान के लोग मरियम लाल (स्टाफ नर्स) और नेविश अरूज पर ईशनिंदा कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं. पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून का उल्लंघन करने वाले के लिए मौत की सजा का प्रावधान है. पाकिस्तान स्थित एक समूह ने जहां ईसाई नर्सों पर हुए क्रूर हमले की निंदा की है, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित नर्सों के खिलाफ ही कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. 9 अप्रैल 2021 को भीड़ के दबाव के कारण फैसलाबाद के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में डॉ मुहम्मद अली की शिकायत पर नर्सों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











