
PAK: इमरान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, लाव-लश्कर के साथ पहुंची पुलिस, कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा
AajTak
पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. इसी बीच लाहौर पुलिस भारी लावलश्कर के साथ पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंच गई है. उधर, इमरान खान के समर्थक उनकी सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर जुट गए हैं.
पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. इसी बीच लाहौर पुलिस भारी लावलश्कर के साथ पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंच गई है. उधर, इमरान खान के समर्थक उनकी सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर जुट गए हैं.
दरअसल, पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने इमरान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद लाहौर के जमान पार्क में भारी पुलिसबल पहुंच गई है. ऐसे में इमरान खान की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है.
इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान में यह अफवाह फैली थी कि इमरान के लाहौर हाईकोर्ट में पेश न होने पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी की योजना बना रही है. ऐसे में गुरुवार से ही इमरान खान के आवास पर उनके समर्थकों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था. समर्थकों को आशंका है कि इमरान खान की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. ऐसे में इमरान खान के हजारों समर्थक लाहौर में इकट्ठा हो गए हैं. जमान पार्क इलाका छावनी बन गया है.
इमरान बोले- हार मत मानो उधर, इमरान खान ने कहा, कभी हार मत मानो, जीवन कितना भी कठिन क्यों न हो, चाहे आपको कितना भी दर्द क्यों न हो? दर्द अंततः कम हो जाएगा, कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता है, इसलिए चलते रहो और हार मत मानो.
इमरान को कोर्ट से लगा झटका
लाहौर कोर्ट ने गुरुवार को इमरान खान चुनाव आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 20 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. जस्टिस तारिक सलीम शेख ने इमरान के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने की भी चेतावनी दी थी. गुरुवार को ही इस्लामाबाद की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने तोशखाना मामले में अयोग्य घोषित करने के बाद चुनाव आयोग के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में अंतरिम जमानत बढ़ाने की अपील खारिज कर दी थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









