
Padma Awards Announced: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, राम नाईक- मिथुन को मिला पद्म भूषण, देखें लिस्ट
AajTak
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस साल पांच को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया है. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी को पद्मविभूषण देने का ऐलान किया गाय है. वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्मभूषण देने का ऐलान किया है.
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. साल 2024 के लिए पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी को पद्मविभूषण जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्मभूषण देने का ऐलान किया है.
केंद्र सरकार ने जिन पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है. उनमें पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुलभ शौचालय के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) शामिल हैं.
पूरी लिस्ट यहां देखें: PDF देखें
केंद्र सरकार ने जिन 17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है. उनमें सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी (मरणोपरांत) भी शामिल हैं. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और ताइवान की फॉक्सकॉन कंपनी के चेयरमैन यंग लिउ को भी पद्मभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया है. इसके अलावा इस सूची में उद्योगपति सीताराम जिंदल, वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा, पॉप म्यूजिक की क्वीन के नाम से मशहूर उषा उत्थुप, एक्टर विजयकांत और पूर्व राज्यसभा सांसद ओलानचेरी राजगोपाल के नाम भी हैं.
यहां देखें पद्म विजेताओं की पूरी प्रोफाइल: PDF देखें
बता दें कि पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने कुल 132 हस्तियों की लिस्ट जारी की है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









