
OYO रूम में प्रेमी के साथ पहुंची थी शादीशुदा प्रेमिका, 7 घंटे बाद इस हाल में मिले दोनों, जानें पूरी कहानी
AajTak
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक कपल ने चार घंटे के लिए ओयो रूम बुक किया. इसके बाद दोनों जब सात घंटे बाद भी बाहर नहीं आए तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला. इस पर सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची और रूम का गेट खुलवाया तो दोनों मृत हालत में मिले. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
राजधानी दिल्ली के जाफराबाद थाना इलाके के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास OYO किंग स्टे नाम के होटल में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमी ने पंखे के सहारे लटककर खुद भी जान दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद इलाके की है. यहां मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास OYO किंग स्टे होटल में एक कपल चेकआउट करने के समय रूम से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ को शक हुआ. इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को खबर दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. होटल स्टाफ ने पुलिस के सामने रूम का दरवाजा खोला तो दोनों कपल मृत मिले.
बताया जा रहा है कि होटल की तीसरी मंजिल के कमरे में बेड पर 27 साल की महिला आयशा की डेडबॉडी पड़ी थी, वहीं उसके प्रेमी का शव रूम में लगे पंखे से लटका हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
कपल ने 4 घंटे के लिए बुक कराया था रूम
यह कपल दोपहर में करीब 1 बजे होटल में पहुंचा था. होटल स्टाफ के मुताबिक, कपल ने 4 घंटे के लिए रूम बुक कराया था, लेकिन 8 बजे तक जब कपल रूम से बाहर नहीं आया तो स्टाफ ने रूम का दरवाजा खटखटाया. जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो होटल स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी थाना जाफराबाद पुलिस को दी.
जाफराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गेट खुलवाया तो दोनों मृत हालत में मिले. पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उस पर लिखा था- हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











