
Oppo Reno 6 Pro 5G और Reno 6 भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें इनमें क्या कुछ हो सकता है खास
AajTak
Oppo Reno 6 Pro 5G और Reno 6 स्मार्टफोन्स को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. ओप्पो रेनो सीरीज के दो फोन्स इस बार लॉन्च करने जा रहा है. पिछली बार कंपनी ने इस सीरीज में केवल Reno 5 Pro 5G को जनवरी में लॉन्च किया था.
Oppo Reno 6 Pro 5G और Reno 6 स्मार्टफोन्स को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा. ओप्पो रेनो सीरीज के दो फोन्स इस बार लॉन्च करने जा रहा है. पिछली बार कंपनी ने इस सीरीज में केवल Reno 5 Pro 5G को जनवरी में लॉन्च किया था. इन फोन्स के अलावा कंपनी आज के इवेंट में नए Enco X ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती है. Reno 6 सीरीज को मई में चीन में लॉन्च किया गया था. इस सीरीज के तहत वहां तीन फोन्स उतारे गए थे. इन मॉडल्स में ज्यादा अंतर नहीं है. इनमें से Reno 6 Pro+ को भारत में नहीं पेश किया जा रहा है. Oppo आज यानी 14 जुलाई दोपहर 3 बजे नए फोन्स को लॉन्च करने के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट रखेगा. इसमें Enco X earbuds भी लॉन्च हो सकते हैं. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर के जरिए की जाएगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












