
Oppo का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, बस इतनी है कीमत
AajTak
Oppo A17k को भारत में बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. Oppo A17k में 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसकी कीमत 11 हजार रुपये से कम रखी गई है. यहां पर आपको इसकी दूसरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Oppo ने हाल ही में सस्ता स्मार्टफोन Oppo A17 लॉन्च किया था. अब कंपनी ने Oppo A17k को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 6.56-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. ये स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
Oppo A17k की कीमत
Oppo A17k में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है. इसको कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. हालांकि, फिलहाल इसे खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं करवाया गया है.
फोन को आने वाले समय में मेजर ई-कॉमर्स साइट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इस फोन को गोल्ड और नेवी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. माना जा रहा है कि इसकी सेल दिवाली के समय शुरू हो सकती है.
Oppo A17k के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo A17k में 6.56-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. ये HD+ रेज्योलूशन के साथ आता है. फोन में 60Hz का स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. ये स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












