
Operation Mahadev: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा फौजी हुआ ढेर, सामने आई दाचीगाम एनकाउंटर की तस्वीरें
AajTak
ऑपरेशन महादेव में हाशिम मूसा का मारा जाना पहलगाम और सोनमर्ग हमलों के खिलाफ बड़ी जीत है. लिडवास एनकाउंटर की तस्वीरें इस कामयाबी को साबित करती हैं. हाशिम जैसे खतरनाक आतंकी का सफाया भारत की सुरक्षा के लिए राहत भरा है.
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर हाशिम मूसा (जो पहले पाकिस्तानी सेना का सिपाही था) को आखिरकार भारतीय सेना ने मार गिराया है. यह एनकाउंटर 28 जुलाई को श्रीनगर के लिडवास इलाके में हुआ. अब इस मुठभेड़ की तस्वीरें सामने आई हैं.
हाशिम मूसा को न सिर्फ पहलगाम हमले का साजिशकर्ता माना जाता था, बल्कि वह सोनमर्ग टनल हमले का भी जिम्मेदार था. आइए, समझते हैं कि यह ऑपरेशन कैसे हुआ, हाशिम मूसा कौन था और इस घटना का भारत की सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ट्रैक किया, घेरा और गेम फिनिश... 96 दिन बाद Mount Mahadev पर पहलगाम के संदिग्ध गुनहगारों का ऐसे हुआ काम तमाम
पहलगाम और सोनमर्ग हमले: क्या हुआ था?
पहलगाम हमला (22 अप्रैल 2025): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बाइसरन घाटी में पांच आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर हमला किया था. इनमें ज्यादातर हिंदू थे. एक ईसाई पर्यटक व एक स्थानीय मुस्लिम भी मारा गया. हमले में M4 कार्बाइन और AK-47 का इस्तेमाल हुआ. द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), जो लश्कर का मोहरा है, ने पहले जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में इनकार कर दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












