
On This Day, U19 WC: आज ही पृथ्वी शॉ की टीम ने किया था कमाल, चौथी बार चैम्पियन बनी टीम इंडिया
AajTak
On this day. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2018 अंजर-19 विश्व कप के फाइनल में हराकर एक नया इतिहास बनाया था. बुधवार को भारतीय टीम ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर 8वींं बार फाइनल में प्रवेश किया है.
वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने विश्व कप में लगातार जीत के साथ अपना कारवां आगे बढ़ाती जा रही है. ठीक 4 साल पहले 3 फरवरी (2018) को ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 विश्व कप के फाइन में मात देकर यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया था. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रन और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












