
Omicron variant new strain: ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन से इंदौर में दहशत, 6 बच्चों समेत 12 मरीजों में पुष्टि
AajTak
Omicron new variant cases: भारत और फ्रांस के वैज्ञानिकों ने इस सब-स्ट्रेन के बारे में चेतावनी दी है कि इसके BA.1 सब-स्ट्रेन से आगे निकलने का डर है. ब्रिटेन ने 10 जनवरी तक BA.2 के 53 सीक्वेंस की पहचान की थी. उधर, डेनमार्क ने बताया था कि देश के करीब आधे एक्टिव केस के लिए BA.2 सब-स्ट्रेन ही जिम्मेदार है.
इंदौर में ओमिक्रॉन के साथ अब इसके सब वैरिएंट BA.1 और BA.2 के मामले सामने आए हैं. शहर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 के 12 मरीज मिले हैं. इनमें 6 बच्चे भी हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












