
Omicron नैचुरल वैक्सीन की तरह काम कर रहा, वैज्ञानिकों का दावा, जताई जल्द अच्छे दिन आने की उम्मीद
AajTak
जब से कोरोना की महामारी फैल रही है, तब से वैज्ञानिकों का एक वर्ग ओमिक्रॉन वैरिएंट को एक जरूरी और अच्छी खबर के रूप में देखा जा रहा है. एक्सपर्ट इसे एक नैचुरल वैक्सीन मान रहे हैं जो गंभीर लक्षणों को ट्रिगर किए बिना हाई लेवल के एंटीबॉडीज बनाने का काम कर रहा है.
कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट केवल हल्के लक्षणों का कारण बनता है. दक्षिण अफ्रीका से लगातार सामने आ रही रिपोर्ट के आधार पर एक्सपर्ट ऐसा दावा कर रहे हैं. अब वैज्ञानिक और लीडिंग हेल्थ एक्सपर्ट इस बात से भी सहमत हैं कि ओमिक्रॉन संक्रमितों को एक फायदा भी पहुंचा रहा है यानी इसके संक्रमण के बाद ऐसी एंटीबॉडी बन रही हैं जो वैक्सीन से भी ज्यादा प्रभावशाली है.
More Related News













