
Ola Scooter या Simple One में कौन ज्यादा दमदार? दोनों की लॉन्चिंग आज
AajTak
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने जा रहे हैं. इनमें एक Ola Scooter है और दूसरा Simple One, जानें दोनों में कौन है कितना दमदार...
Ola के Ola Scooter और Simple Energy के Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग रविवार को होने जा रही है. 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों स्कूटर देश की सड़कों पर इतिहास बनाने के लिए उतर रहे हैं. तो देखें किसमें कितना दम है... बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ा संशय स्पीड और पिक-अप को लेकर है. अब तक सामने आई जानकारी के हिसाब से Ola Scooter शून्य से 45 किमी तक की रफ्तार मात्र 4.5 सेकेंड में पकड़ता है. वहीं Simple Energy का दावा है कि उसका Simple One मात्र 3.6 सेकेंड में 50 किमी तक की रफ्तार पकड़ सकता है. अगर बात Ola Scooter और Simple One की मैक्सिमम स्पीड रेंज की जाए तो दोनों की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस तरह टॉप-स्पीड के मामले में ये एक-दूसरे को टक्कर देते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











