
Ola Gigafactory: देश की सबसे बड़ी बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री का कंस्ट्रक्शन शुरू, लगा पहला पिलर- Video
AajTak
OLA की यह गिगाफैक्ट्री (Gigafactory) तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में बनकर तैयार हो रही है और इसमें प्रति वर्ष 10 गीगावाट-घंटे (GWh) बैटरी सेल का उत्पादन करने की क्षमता होगी. ओला के अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लॉग9 मटेरियल भी बैटरी सेल निर्माण के लिए कमर कस रहे हैं.
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने हाल ही में कंपनी के बैटरी सेल गीगाफैक्ट्री के निर्माण की घोषणा की थी. अब अग्रवाल ने इस फैक्ट्री के कंस्ट्रक्शन का एक वीडियो Twitter पर अपलोड किया है, जिसमें फैक्ट्री के पहले पिलर को इंस्टॉल किया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि, एक बार पूरा हो जाने के बाद, यह देश की सबसे बड़ी बैटरी सेल निर्माण फैक्ट्री होगी और यहीं पर कंपनी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फोर-व्हिलर का निर्माण करेगी.
OLA तेजी से भारतीय बाजार में मशहूर हो रहा है और अब यह देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बन चुका है. बीते महीने कंपनी ने बाजार में 32 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है. जो कि किसी भी दूसरे कंपनी के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा. ओला इलेक्ट्रिक उन चुनिंदा निर्माताओं में शामिल है, जिन्हें सरकार की 80,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत प्रोत्साहन की पेशकश की गई है.
Installed our first pillar at the Ola Gigafactory. So proud and excited about the work our team is doing to make India a global EV hub and #endICEAge!! 🇮🇳 Got lots of wishes, thank you! Rukna nahi, thakna nahi!! 💪🏼 pic.twitter.com/7L1p2fLuow
भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा कि, ओला गीगाफैक्ट्री में अपना पहला पिलर लगाया गया. हमारी टीम भारत को वैश्विक ईवी हब और #endICEAge बनाने के लिए जो काम कर रही है, उसे लेकर बहुत गर्व और उत्साहित हूं !! ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं, धन्यवाद! रुकना नहीं, ठकना नहीं !!
OLA की यह गिगाफैक्ट्री (Gigafactory) तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में बनकर तैयार हो रही है और इसमें प्रति वर्ष 10 गीगावाट-घंटे (GWh) बैटरी सेल का उत्पादन करने की क्षमता होगी. ओला इलेक्ट्रिक के बैटरी सेल इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य बैटरी साल्यूशन के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे.
ओला इलेक्ट्रिक के अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बेंगलुरु स्थित लॉग9 मटेरियल भी बैटरी सेल का स्थानीय उत्पादन शुरू करने के लिए कमर कस रहे हैं. एक बार जब घरेलू उत्पादन बड़े पैमाने पर पहुंच जाएगा, तो यह भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित करने और सेल आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद करेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












