
OLA को मिलेगी कड़ी टक्कर! Simple लगाने जा रही सबसे बड़ा ई-टू व्हीलर प्लांट
AajTak
Simple Energy Vs Ola Electric: कंपनी 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है. इस इन्वेस्टमेंट से कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट बनाने जा रही है, जिसका पहला फेज अगले साल की शुरुआत में तैयार हो जाने की उम्मीद है.
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric 2 Wheeler) तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यही कारण है कि पुरानी टू-व्हीलर कंपनियां (2 Wheeler Companies) भी इस सेगमेंट में उतर रही हैं और कई नई कंपनियां भी ई-टू व्हीलर प्रोडक्ट (E 2 Wheeler Product) लेकर बाजार में आ रही हैं. ऐसी ही एक कंपनी सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने अब दुनिया का सबसे बड़ा ई-टू व्हीलर प्लांट बनाने की तैयारी कर ली है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












