
Odisha: गंजम में सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
AajTak
आरोपियों ने बीते रविवार को जिले के हरिपुर के पास कालीपल्ली में सेना के जवान जे. दिलेश्वर पात्रा पर जानलेवा हमला किया था. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद बुधवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
Army Soldier Murder: ओडिशा के गंजम जिले में 28 वर्षीय सेना के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में अब ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले के पन्नगड़ा में तैनात था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बीते रविवार को जिले के हरिपुर के पास कालीपल्ली में सेना के जवान जे. दिलेश्वर पात्रा पर जानलेवा हमला किया था. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद बुधवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कालीपल्ली के जे कल्याणी पात्रा (19), चौधरी शेखर पात्रा (23), बी चेनेया पात्रा (26), बी बुलु पात्रा (26) और जगन्नाथपुर के चौधरी विक्की पात्रा (26) के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं.
गंजम के पुलिस अधीक्षक (SP) जगमोहन मीना ने कहा कि घटना का कारण गांव में दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है. मीना ने कहा कि कुछ महीने पहले भगवान गणेश के मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान गांव में दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था. जहां दिल्लेश्वर ने एक समूह का नेतृत्व किया था, वहीं आरोपियों में से एक शेखर ने दूसरे समूह को लीड किया था.
SP मीना के मुताबिक दिल्लेश्वर ने कुछ दिन पहले एक अन्य आरोपी के साथ भी दुर्व्यवहार किया था. पुलिस के मुताबिक, दिल्लेश्वर करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर यहां आए थे. तीन दिसंबर को वह क्रिकेट मैच देखने के लिए गोपालपुर जा रहे थे. मैच के बाद कुछ आरोपियों और मृतक के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
लौटते समय आरोपियों ने दिल्लेश्वर को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने कहा कि गंभीर चोटों के कारण उन्हें पहले यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







